फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,6052 employees did not get salary for four months

छह हजार 52 कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन

Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,6052 employees did not get salary for four months
फतेहपुर। शिक्षा विभाग के हजारों कर्मचारियों की दिवाली अंधेरे में रहेगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक और रसोइयां मिलाकर कुल छह हजार 52 कर्मचारियों को चार महीने से वेतन, मानदेय नहीं मिला। आर्थिक तंगी के कारण ये कर्मचारी मायूस हैं। कर्मचारियों में दिवाली मनाने को लेकर उत्साह नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में बने 33 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 152 शिक्षकों नियुक्त हैं। इन शिक्षकों को जुलाई महीने से वेतन नहीं मिला हैं। ऐसे में इन शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह परिषदीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए 59 सौ रसोइयों की नियुक्त हैं। इन्हें 1500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। इन्हें भी जुलाई से अब तक मानदेय के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय न मिलने के कारण रसोइयों में खासी निराशा है। रसोइयां रामकली ने बताया कि चार महीने का मानदेय 6000 रुपये बकाया है। अगर रुपये मिल जाते तो परिवार में दिवाली का त्योहार मन जाता, लेकिन अगर भुगतान नहीं हुआ, तो दिवाली फीकी रहेगी। बच्चों का पसंदीदा पकवान नहीं बन पाएगा और न ही बच्चे खरीदारी ही कर पाएंगे।

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वेतन बजट शासन से जारी हो गया है। जिलेे में अगले हफ्ते बजट आ सकता है। दिवाली के पहले वेतन भुगतान करने की तैयारी पूरी है। बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि रसोइयां मानदेय बजट आ चुका है। पत्रावली प्रक्रिया में है। सोमवार तक रसोइयों के खाते में मानदेय पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed