फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,20 sued in six incidents of assault

मारपीट की छह घटनाओं में 20 पर मुकदमा

Mon, 17 Jan 2022 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,20 sued in six incidents of assault
फतेहपुर। मारपीट की छह घटनाओं में 20 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के शोहदमऊ गांव में हैंडपंप बोरिंग के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के गयासुद्दीन ने हुसैन अहमद, कौनेन अहमद, हसनैन अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं दूसरे पक्ष से कौनेन अहमद ने गयासुद्दीन और इरफान पर रिपोर्ट कराई है। सदर कोतवाली के मसवानी मोहल्ले में महेश प्रसाद का पतंग को लेकर बाबू और अफजल से विवाद हो गया। दोनों ने महेश की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

असोथर थाने के सरकंडी त्रिपाठी का डेरा निवासी मिथलेश कुमार और उसकी मां सुशीला देवी को गांव के अनूप कुमार, आशीष, अमित समेत चार लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल किया। मिथलेश का आरोप है कि खेत में जानवर चराते समय उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसकी मां को घर में घुसकर पीटा। खखरेरू थाने के जहांगीर नगर गहुरे निवासी शांति देवी ने गांव के असलम, पिंटू, लाल के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शांति देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उसे और देवर को पीटा है।

जाफरगंज थाने के रघुराजखेड़ा निवासी सुमित्रा ने गांव के महावीर, कुलदीप पर नशे में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धाता थाने के किशनपुर गांव में एक परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से चिम्मी ने सूरजबली और उसकी पत्नी रानी देवी पर मारपीट की रिपोर्ट कराई। दूसरे पक्ष से सूरजबली ने चिम्मी देवी और उसके रिश्तेदार गोरेलाल निषाद के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed