फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,10 cattle died of strangulation

गलाघोंटू बीमारी से मर गए 10 मवेशी

Wed, 05 Jan 2022 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,10 cattle died of strangulation
असोथर। मवेशियों में गलाघोंटू बीमारी फैलने से पशुपालकों में दहशत में हैं। जमलामऊ गांव में इस बीमारी से 10 मवेशियों की तीन दिन में मौत हो गई है।
विज्ञापन

अभी भी 10 से ज्यादा मवेशी बीमार हैं। सूचना के बाद भी पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी अंजान हैं। प्राइवेट डॉक्टरों से महंगे दाम पर पशुपालक बीमार मवेशियों का इलाज कराने के लिए मजबूर हैं।
ब्लाक क्षेत्र के जमलामऊ गांव में गलाघोंटू बीमारी मवेशियों में तेजी से फैल रही है। मवेशी अचानक चारा, पानी छोड़ देते है। उनके गले में सूजन आ जाती है और पशुपालक बीमारी को जब तक समझ पाते हैं, मवेशी की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

गांव के अशोक के तीन मवेशियों की मौत इस बीमारी से हो गई है। इनमें एक भैंस, एक पड़वा और एक पड़िया है। इसी प्रकार दूखी लोधी की एक भैंस दो दिन में बीमारी से मर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवानदीन व प्रेमचंद्र यादव के दो-दो मवेशी बीमारी से मर गए। ननका दुबे व बच्छराज यादव की एक-एक भैंस दो दिन की बीमारी में मर गईं हैं। पशुपालकों ने बताया कि मवेशियों को इस बार गलाघोंटू व खुरपका के टीका भी नहीं लगाए गए हैं।
ब्लाक के पशु चिकित्सक को मवेशियों के बीमारी की सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है। प्राइवेट डॉक्टरों से बीमार मवेशियों का इलाज करा रहे हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आरडी अहिरवार ने बताया कि स्थानीय पशु चिकित्सक अवकाश पर हैं, मुख्यालय से टीम भेजकर मवेशियों का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed