फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur, Yamuna's water level increased by five feet in four days

फतेहपुरः चार दिनों में पांच फीट बढ़ गया यमुना का जलस्तर

Tue, 19 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur, Yamuna's water level increased by five feet in four days
यमुना नदी का बढ़ रहा है जल स्तर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। चार दिनों में यमुना नदी का जलस्तर पांच फीट तक बढ़ गया है। यहां पर चेतावनी बिंदु 99 मीटर और खतरे का निशान 100 मीटर पर है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से तहसील प्रशासन ने बाढ़ चौकियों में तैनात कर्मचारियों कर सतर्क कर दिया है। उन्हें सुबह-शाम जलस्तर की निगरानी रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। इसके साथ ही तटवर्ती गांवों में भी बाढ़ आने पर राहत कार्यों के लिए विकल्प देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में यमुना नदी का जो हिस्सा आता है, उसमें नदी के फैलाव में जलस्तर पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही गैर जनपदों व प्रांत में हो रही बारिश के कारण यमुना नदी में पानी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन के अंदर पांच फीट पानी ऊपर आ गया है।
विज्ञापन

ऐसे में किशनपुर, खखरेरू इलाके में नदी पर नाव से यात्राएं जोखिम भरी हो गई हैं। हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में हैं पर तहसील प्रशासन ने कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है। तटवर्ती गांव में मड़ौली, गढ़ीवा, मझगवां, गुरुवल, महावतपुर असहट, सेंधरी, किशनपुर, एकडला, नरौली, संगोलीपुर आदि गांव आते हैं। बाढ़ आने पर इन गांवों का संपर्क किशनपुर से टूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग नाव से नदी पार करते हैं। यमुना पर पक्का पुल नहीं बन पाने के कारण परिस्थितियां और विपरीत हो जाती हैं। जलस्तर जैसे-जैसे बढ़ेगा, नाव से यात्रा खतरनाक हो जाएगी। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि बाढ़ चौकियों में तैनात कर्मचारियों को सतर्क किया गया है। वह सुबह-शाम जलस्तर की रिपोर्ट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed