{"_id":"62d45983340c055ad8579ed9","slug":"fatehpur-wife-beaten-up-and-expelled-from-the-house-in-protest-against-illicit-relations-fatehpur-news-knp708086935","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः अवैध संबंधों के विरोध में पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः अवैध संबंधों के विरोध में पत्नी को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर थरियांव पुलिस ने सात ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव निवासी गरीब उद्दीन की पुत्री जरीना का निकाह चार सितंबर 2017 को नौशाद अहमद निवासी रामपुर भदोहिया के साथ हुआ था। जरीना का आरोप है कि शादी के बाद ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति नौशाद अहमद, ससुर मुमताज अहमद, सास मितन, जेठानी रुबी, जेठ मुश्ताक, ननद तमन्ना, गुड़िया मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। 10 जुलाई 2022 को जरीना ने पति नौशाद अहमद को एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया।
विज्ञापन
विरोध करने ससुराली नाराज हो गए। उसके साथ मारपीट की। उसे बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। दोबारा घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि पति और ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।