{"_id":"6314ed64d5b8ee56df16f840","slug":"fatehpur-video-of-primary-school-teacher-selling-books-goes-viral-fatehpur-news-knp716410069","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : प्राइमरी विद्यालय के शिक्षक का किताबें बेचते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : प्राइमरी विद्यालय के शिक्षक का किताबें बेचते वीडियो वायरल
विज्ञापन
विजयीपुर। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ा के अंतर्गत आने वाले एक प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक का शासन से भेजी गई किताबों को रद्दी में बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ग्राम पंचायत गढ़ा के मजरे चितनपुर गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक अध्यापक बच्चों को वितरित होने वाली किताबों को कबाड़ी के हाथ बेच रहे हैं, जिसका रविवार को वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
वीडियो में यह बताया जा रहा है कि अध्यापक करीब 10 साल से विद्यालय में तैनात हैं और यहीं पर रहते हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण उन्होंने विद्यालय से निकलकर किताबें बेची। कबाड़ी वीडियो में बता रहा है कि वह पहले भी किताबें खरीद चुका है।
विज्ञापन
गांव के एक युवक ने वीडियो में बताया कि अध्यापक ने किताबों को बेचकर केला खरीदा और चले गए। प्रकरण में बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।