फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Three youths died in motorcycle collision

Fatehpur: मोटर साइकिलों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

Sat, 21 Feb 2026 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:48 AM IST
सार

पुलिस ने बाइक सवार चारों घायलों को सीएचसी गाजीपुर में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने  सौरभ द्विवेदी, गजराज पाल उर्फ पिंटू, आकाश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Fatehpur: Three youths died in motorcycle collision
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे बाइकों की भिड़न्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसास्थल पर जांच को पहुंची। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इनकी मौत भी सिर में गंभीर चोट से होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी आकाश यादव (25) अपने गांव के सौरभ  द्विवेदी (28),उमेश पाल का के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दूसरी ओर से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई निवासी दूसरी बाइक का सवार  गजराज पाल उर्फ पिंटू (35) बहुआ की ओर से निमंत्रण में शामिल होकर घर जा रहे थे। मेवली मोड पर बाइकों की भिड़न्त हो गई।  
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार चारों घायलों को सीएचसी गाजीपुर में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने  सौरभ द्विवेदी, गजराज पाल उर्फ पिंटू, आकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल उमेश पाल को जिला अस्पताल पर किया गया। बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा ने बताया हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed