{"_id":"6307c3eb69d49217aa005c1a","slug":"fatehpur-six-schools-were-caught-running-illegal-classes-fatehpur-news-knp7146521115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : अवैध कक्षाएं चलाते छह विद्यालय पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : अवैध कक्षाएं चलाते छह विद्यालय पकड़े गए
विज्ञापन
फतेहपुर। डीआईओएस ने अवैध कक्षाएं संचालित कराने वाले छह विद्यालाय संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा है। यह सभी विद्यालय गाजीपुर थाना क्षेत्र में संचालित हैं। सीएम पोर्टल पर क्षेत्र में 11 अमान्य विद्यालय संचालित होने की शिकायत की जांच में छह विद्यालय बिना मान्यता के कक्षाएं चलाते मिले हैं।
डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि सीएम पोर्टल पर क्षेत्र में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित होने की शिकायत हुई थी। अशोक इंटर कॉलेज सांखा के प्रधानाचार्य को जांच दी गई थी।
जांच में साधना सिंह पब्लिक स्कूल फरीदाबाद टिकरी, जय मां अंबे पब्लिक स्कूल सुकेती, एआर इंटर कलेज औगासी रोड दरौली, एजे इंटर कॉलेज गाजीपुर, गयादीन इंटर कॉलेज औगासी रोड खनसेनपुर, शिवशंकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिमौर बिना मान्यता के चलते मिले।
विज्ञापन
खास बात है कि इसके पहले यह विद्यालय संचालक अवैध कक्षाओं का संचालन बंद करने का शपथ पत्र डीआईओएस कार्यालय में दाखिल कर चुके हैं।