{"_id":"612fcb978ebc3e1375338c25","slug":"fatehpur-news-vaccinated-fatehpur-news-knp649596734","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन में विलंब होने पर ग्रामीण का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन में विलंब होने पर ग्रामीण का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। पीएचसी गोपालगंज में वृहद वैक्सीनेशन चल रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। बुधवार को टीका लगने में देरी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामे के कारण सुबह आठ बजे की बजाय टीकाकरण दोपहर 12 बजे शुरू हो सका।
पीएचसी में पहली डोज के लिए दो काउंटर और दूसरी डोज के लिए एक काउंटर बना है। रविवार को छोड़ प्रतिदिन सुबह आठ से शाम चार बजे तक टीकाकरण होता है। बुधवार को टीका लगाने वाली एएनएम के देर से आने पर भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।
कर्मचारियों के समझाने पर हंगामा बंद हुआ। वैक्सीनेशन सुबह आठ बजे की बजाय दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि वैक्सीनेशन में लगे कर्मचारियों ने त्योहारों पर भी बगैर छुट्टी के काम किया है। थोड़ी देर हो जाने पर कुछ नहीं कह सकते। आखिर हमें इन्हीं लोगों से काम चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
12,500 को लगा टीका
जिले में बुधवार को कुल 12 हजार 497 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 7023 युवा शामिल हैं। वैक्सीनेशन के नोडल प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेशचंद्र ने बताया कि जिले में 108 स्थानों पर कैंप लगाए गए थे। इनमें 45,907 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था।