{"_id":"603e914d8ebc3ee6533297ff","slug":"fatehpur-news-khareed-kendra-fatehpur-news-knp61521585","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बेचने के लिए कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बेचने के लिए कराएं पंजीकरण
विज्ञापन
फतेहपुर। एक अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की खरीद का इस बार सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये रखा है। क्रय केंद्र में गेहूं बेचने के लिए एक मार्च से पंजीकरण शुरू का हो गया है। किसानों को यूपी के खाद्य एवं रसद विभाग वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। गेहूं खरीदने के लिए जिले में 28 क्रय केंद्रों के स्थानों का भी चयन हो चुका है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीकृत किसानों से गेहूं की खरीद एक अप्रैल से की जाएगी। किसान अपना पंजीकरण विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान किसान द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) जाएगा, जिसके बाद ही पंजीकरण लॉक किया जाएगा। वेबसाइट पर स्वयं या साइबर कैफे अथवा जन सुविधा केंद्र के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
जो किसान खरीफ सीजन में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं, उन्हें भी गेहूं के सीजन के लिए नए तरीके से पंजीकरण कराना होगा। इस बार विभाग ने ऐसे किसानों को नई सुविधा दी है, वो अपने परिवार के किसी व्यक्ति को नामित कर सकते हैं।