{"_id":"603d349d8ebc3ec7522904e4","slug":"fatehpur-news-khareed-kendra-fatehpur-news-knp6149925157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार के समझाने पर मिलर्स को नहीं बेचा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार के समझाने पर मिलर्स को नहीं बेचा धान
विज्ञापन
असोथर। हॉटशाखा धान क्रय केंद्र में डंप धान को राइस मिल में बेचने के लिए नायब तहसीलदार विकास पांडेय और किसानों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। नायब तहसीलदार 1400 रुपये क्विंटल धान की बिक्री कराने के लिए किसानों पर दबाव बनाते रहे, लेकिन किसान नहीं माने। शाम तक चली वार्ता विफल होने के बाद किसान धान क्रय केंद्र में छोड़कर चले गए।
हॉटशाखा के केंद्र बौंडर की प्रभारी वंदना सिंह के रवैये से क्षेत्र के किसान सड़क पर आ गए हैं। 15 फरवरी को दो दर्जन किसानों ने डीएम से मिलकर शिकायत किया था, जिस पर 27 व 28 फरवरी को चार काटे लगाकर धान की तौल कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके विपरीत मुश्किल से 400 क्विंटल धान की तौल कराकर औपचारिकता पूरी कर केंद्र बंद कर दिया गया।
किसानों के सोमवार को धान में आग लगाने के एलान पर दिन भर केंद्र में पुलिस बल तैनात रहा। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने मिलर्स को बुलाकर धान की तौल कराने को कहा। मिलर्स 1400 रुपये के हिसाब से धान की खरीद को तैयार हुए, लेकिन किसान इस रेट पर धान बिक्री के लिए तैयार नहीं हुए। यह बातचीत शाम तक चली, लेकिन बात न बनने पर किसान वार्ता छोड़कर चले गए। किसानों का करीब 1300 क्विंटल धान केंद्र में डंप है।