{"_id":"605f7e3d8ebc3e5907772baf","slug":"fatehpur-news-holi-fatehpur-news-knp6203100121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग, गुलाल से सज गई दुकानें, जुटने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग, गुलाल से सज गई दुकानें, जुटने लगी भीड़
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 2436 स्थानों पर रविवार को होलिका दहन होगा। होली के लिए बाजार में रंग व गुलाल के साथ मिठाई के दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर भीड़ भी जुटने लगी है। रंगों का त्योहार होली के लिए बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।
होलिका दहन वाले स्थानों पर भी लकड़ी व गोबर के उपलों का ढेर लग गया है। इसके लिए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और होली पर्व पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। स्कूलों और सरकारी कार्यालय में गुलाल लगाकर होली मनाई गई।
शनिवार को होलिका दहन होगा। इसको लेकर शहर से लेकर कस्बों तक में रौनक बढ़ गई है। इस बार लोगों मेें हर्बल गुलाल की डिमांड अधिक है। बड़े व छोटे बच्चे अपनी मनपसंद की पिचकारी व अन्य सामान खरीद कर ले जा रहे हैं। बच्चों को रंग व गुलाल खूब पसंद आ रहे हैं। इस बार ज्यादातर लोग गुलाल अधिक पसंद कर रहे हैं। गुलाल की पिचकारी भी आई है।
विज्ञापन
मिठाई की दुकानों पर गुझिया, मठरी व अन्य मिठाइयां काउंटर में सजा दिए गए हैं। होलिका दहन के दूसरे दिन लोग विशेष के परंपरा के अनुसार सुबह होते ही सब अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ पानी, फूल, मिट्टी, गुलाल, रंगों से होली खेलते हैं।
शाम 6:36 से 8:55 बजे तक है शुभ मुहुर्त
पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि रविवार शाम 6:36 बजे से रात 8:55 बजे तक होलिका दहन का मुहूर्त है। 29 मार्च को पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी।