{"_id":"60c8f1e78ebc3e3236334f03","slug":"fatehpur-news-gehu-khareed-fatehpur-news-knp634408410","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद न होने पर किसानों ने जमकर किया हंगामा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद न होने पर किसानों ने जमकर किया हंगामा...
विज्ञापन
फतेहपुर। गेहूं की तौल न होने और खरीद केंद्र बंद होने की सूचना पर किसानों में जमकर आक्रोश दिखा। मंगलवार सुबह से ही गेहूं की तौल कराने के लिए किसान क्रय केंद्रों पर पहुंच गए। कहीं पर किसानों ने रोड जाम की तो कहीं पर हंगामा करके केंद्र प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं, केंद्र प्रभारी भी सुबह से गेहूं तौल कराने में जुट गए, लेकिन दोपहर को जब गेहूं खरीद एक हफ्ते के लिए बढ़ाने का आदेश मिला तो केंद्र प्रभारियों ने राहत महसूस की। किसानों को भी गेहूं तौल कराने की सता रही चिंता कुछ कम हुई।
अमौली में शाम को पांच बजे खरीद बंद करने पर किसानों का पारा हाई हो गया। गुस्साए किसानों ने कस्बा तिराहे पर गेहूं से लोड ट्रैक्टर खड़े करके जाम लगा दिया। केंद्र प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की। रास्ता जाम होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। समझाने के बाद भी किसान नहीं मानें, जब एसडीएम विजय शंकर तिवारी पहुंचे और किसानों के गेहूं की तौल कराने की बात कही। तब किसानों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर थानाध्यक्ष डीडी सिंह, एसएसआई राजेंद्र त्रिपाठी, चौकी प्रभारी मनोज मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
थरियांव के हाटशाखा खरीद केंद्र में किसानों ने क्रय केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी ने क्रय केंद्र का गेट बंद कर दिया। गेट से जीटी रोड तक करीब 20 ट्रैक्टर गेहूं से लदे खड़े कर दिए। सोमवार को बारिश में गेट के बाहर ही नंबर लगाए हुए थे। गेहूं को बारिश से बचाने के लिए ट्राली में तिरपाल डाल रखे थे। गेट न खोले जाने से किसानों का गुस्सा भड़क गया।
भाकियू ने तहसील परिसर में किसान पंचायत लगाकर गेहूं की खरीद न किए जाने पर आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि खरीद केंद्रों में किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। किसान आठ-दस दिनों से क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए लाइन लगाए हुए हैं।
कहा कि दिल्ली में चल रहे आंदोलन की धार तेज करने के लिए फिर से दिल्ली कूच करना है। एक सप्ताह के अंदर तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, अजय प्रताप, रवि मौर्या, ऋषि प्रताप सिंह, रमेश, लवकुश, महताब, फूल सिंह, मुग्गन अली, फुलमिया आदि मौजूद रहे।