फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

नये साल के स्वागत के लिए युवाओं में दिखा जोश

Sat, 01 Jan 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
चौक चौराहे पर फूल खरीदतीं युवतियां। संवाद - फोटो : FATEHPUR
नए साल के स्वागत के लिए युवाओं में जोश दिखा। ठंड होने के बावजूद युवा अपनी-अपनी टोली में बाजार में निकले और खरीददारी की। दोस्तों को नये साल की शुभकामनाएं देने के लिए युवाओं ने फूल, ग्रीटिंग कार्ड, केक, पेस्ट्री और कई तरह के उपहार खरीदे। वहीं, बाजार भी सजे रहे। शहर के चौक से लेकर शादीपुर, देवीगंज और पटेल नगर चौराहे में जगह-जगह फूल और बुके बेचने के लिए नुक्कड़ों पर दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन

इस तरह से हुई खरीददारी
शहर के चौक बाजार के चौराहे पर फूलों की दुकान से गुलाब के फूल और बुके लेने के लिए युवक-युवतियां आती रहीं। दोपहर से लेकर देर शाम तक फूलों की दुकानों में खास रौनक दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

युवाओं में नया साल मनाने के लिए केक और पेस्ट्री खरीदने के लिए भी उत्साह रहा। जिसे देखते हुए बेकरी और मिठाई की दुकानों में तरह-तरह के केक सजाए गए। जिन्हें लेने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा। शहर के पीलू तले चौराहे की एक गिफ्ट की दुकान में युवतियां अपनी सहेलियों के लिए ग्रीटिंग खरीदती दिखाई दीं। इस बार दोस्तों के साथ घर के बड़े-बुजुर्गों को भी नये वर्ष की शुभकामना संदेश देने के लिए तरह-तरह के ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध रहे।

पीलू तले चौराहे में ग्रीटिंग की दुकान में ग्रीटिंग खरीदतीं युवतियां। संवाद

पीलू तले चौराहे में ग्रीटिंग की दुकान में ग्रीटिंग खरीदतीं युवतियां। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed