{"_id":"613e4eca8ebc3e3ec049aec2","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6518056122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर आईजी ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर आईजी ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की आत्महत्या के मामले में रविवार को आईजी रेंज प्रयागराज ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही जांच के आदेश दिए। पुलिस ने मृतका के दुष्कर्म पीड़ित होने की बात छुपाई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देने की बात कही है।
एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। किशोरी के साथ 2018 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसका कोर्ट में मामला विचाराधीन है और 14 सितंबर को किशोरी की गवाही होनी थी। मामले में किशोरी पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप परिजनों ने आरोपी पक्ष पर लगाया है। मौके पर ललौली पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता की गहराई से जांच नहीं की।
प्रकरण में आईजी जोन कवींद्र प्रताप सिंह ने ललौली पुलिस से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। दुष्कर्म पीड़िता के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगाकर छानबीन के आदेश दिए। पुलिस ने दुष्कर्म के दर्ज मुकदमे और कार्रवाई का ब्योरा आईजी कार्यालय भेजा है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।