{"_id":"613e4e0a8ebc3eb6fa773cd6","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6518046133","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचली गंगा नहर से दो लोगों के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचली गंगा नहर से दो लोगों के शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ(फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के थवई गांव किनारे निचली गंगा नहर पुल से रविवार शाम करीब चार बजे दो लोगों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव मोर्च्युरी हाउस में रखवाए हैं। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
थवई गांव के पास निचली गंगा नहर पर चरवाहों ने शाम को शव बहते आए देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शव बाहर निकाले। पुलिस ने एक शव करीब 28 वर्षीय युवक का होने का अंदाजा लगाया है। वह नीले रंग की शर्ट, नीले रंग की अंडरवियर और एक अंगोछा पीले रंग का लपटा हुआ था। वहीं, दूसरा शव करीब 50 वर्षीय होने का अंदाजा लगाया है। उसके दाहिने हाथ में राखी बंधी हुई थी। सफेद पायजामा, नेकर पहना था। शव कई दिन पुराने हैं। इलाके के लोगों ने पहचान नहीं की।
शनिवार को शव कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर में बहते देखे गए थे, लेकिन पुलिस के निकालने से पहले ही शव बहकर फतेहपुर सीमा में चले आए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों शव कानपुर रामगंगा नहर से बहकर आए हैं। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया पहचान के लिए शव पोस्टमार्टम हाउस में तीन दिन तक रोके जाएंगे। उसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।