{"_id":"613e48798ebc3e84795e38f1","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6518022146","type":"story","status":"publish","title_hn":"135 गांवों की बंद रही 13 घंटे बिजली, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
135 गांवों की बंद रही 13 घंटे बिजली, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहुआ उपकेंद्र में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। शनिवार रात से 135 गांवों की विद्युत आपूर्ति 13 घंटे बाधित रही। चरमराई बिजली व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को उपकेंद्र परिसर में प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करके रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई दिए जाने का मुद्दा उठाया। जब दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
उपकेंद्र की मशीन में शनिवार रात फाल्ट हो गया, जिससे उपकेंद्र के जुड़े फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। मशीन की खराबी के कारण दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया और बहुआ के साथ दतौली उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 135 गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। उमस भरी गर्मी का दंश लोग रात भर झेलते रहे। बिजली कटौती के कारण गर्मी से बेहाल हुए लोग सुबह ही उपकेंद्र पहुंच गए। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आपूर्ति बहाल कराने का मुद्दा उठाया।
प्रदर्शन कर रहे राहुल राज सिंह, आशीष सिंह चंदेल, कामता गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, विपिन सिंह, रितिक राज, अरुण सिंह, आरिफ, कौशल किशोर, अंकित त्रिपाठी ने कहा कि एक लाइन से दो उपकेंद्रों को बिजली दी जाती है। तार में लोड अधिक होने के कारण कहीं न कहीं फाल्ट हो जाता है। शनिवार को रात 10 बजे पहले मशीन में फाल्ट आया और उसके बाद वाहिदपुर गांव के पास 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। इससे बहुआ और दतौली उपकेंद्र की बिजली बंद हो गई। प्रदर्शन करने बाद सुबह 11 बजे बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई है।
विज्ञापन
अवर अभियंता अमित कुमार ने कहा कि रात में 33 केवीए लाइन का फाल्ट सही कराना संभव नहीं था, इसलिए सुबह लाइनमैनों को भेज कर सही कराया गया है। उपकेंद्र की मशीन का फाल्ट भी सही करा दिया गया है।