{"_id":"61326e798ebc3e31e47f441c","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp650001956","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवईधाम मोड पर बनेगा युग पुरुष के नाम का भव्य गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवईधाम मोड पर बनेगा युग पुरुष के नाम का भव्य गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली। कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने शुक्रवार को मवईधाम में युग पुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद राज्यमंत्री ने मवई धाम मोड़ पर युग पुरुष के नाम का भव्य गेट बनवाने का ऐलान किया।
इसके अलावा, मोड़ से गांव तक सड़क के दोनो तरफ एक-एक मीटर चौड़ी इंटरलाकिंग बिछवाने की भी बात कही। राज्यमंत्री ने पौधरोपण, डामर रोड से बालिका विद्यालय तक सीसी मार्ग बनवाने की भी घोषणा की।
स्वामी परमानंद महराज द्वारा घोषित कृषि महाविद्यालय एवं एक हजार से भी अधिक क्षमता वाली मॉडल गोशाला के विषय में कहा कि यह मेरी विधानसभा का सौभाग्य है। महाविद्यालय का पूरे जनपद के बच्चों को लाभ मिलेगा। इसके लिए भरपूर सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री के सहयोग से प्रभावित हो युग पुरुष ने कहा यदि जमीन की वैधानिक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो दीपावली में होने वाले जन्म दिवस पर दोनों प्रकल्पों की आधार शिला धूम धाम से रखी जाएगी। इसमें पूरे देश के प्रमुख शिष्यों को आमंत्रित किया जाएगा। संस्था के उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मया नंद महाराज ने गुरुदेव के प्रकल्पों को पूरा करने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधान अनुज सिंह, भूरा सिंह, दिवस दुबे, सोमू पांडेय और बैजू शुक्ला आदि मौजूद रहे।