फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

डायरिया से बच्ची की मौत, मां सहित पांच रेफर

Fri, 03 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
हथगाम। पैगंबरपुर रेकौहा गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची की डायरिया से मौत हो गई। जबकि उसकी मां सहित चार भाई-बहनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिवार के लोग 28 अगस्त की रात से बीमार हैं और सीएचसी स्तर पर इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

हथगाम ब्लाक के पैगंबरपुर रेकौहा गांव निवासी भैयाराम घर में अपनी पत्नी रामदेवी (45), रवि (12), करन (10), रेशमा (8), रश्मि (5) व रिया (2) के साथ रहता है। 28 अगस्त की रात को रामदेवी व रश्मि को उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। भैयाराम दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचा। इलाज के बाद दोनों घर आ गए। इसके बाद एक-एक करके सभी बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बुधवार को हालत नाजुक होने पर रेशमा को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया। अन्य की हालत में सुधार न होने पर डाक्टर ने गुरुवार को सभी को जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी हथगाम प्रभारी डॉ. सरल सोनी ने बताया कि गांव में जांच करा ली गई है। केवल भैयाराम के घर में ही डायरिया हुआ है। खान-पान में लापरवाही बरती गई है। जिससे बच्ची की मौत हुई है और अन्य लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक अस्पताल में कराहते रहे बच्चे
सीएचसी हथगाम से रामदेवी व उसके चार बच्चों को करीब एक बजे रेफर किया गया। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस करीब तीन बजे सीएचसी पहुंची। ऐसे में दो घंटे तक रामदेवी व उसके बच्चे अस्पताल में कराहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed