फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

तीन साल बाद हरदोई से गुम युवक परिजनों को मिला, छलके आंसू

Wed, 01 Sep 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
चौडगरा। हरदोई से लापता युवक तीन साल बाद परिजनों को मिला। युवक के मिलने से परिजनों के आंसू छलक पड़े। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

हरदोई के भारतपुरवा का रहने वाला नरेंद्र पाल (25) उर्फ टेनी करीब तीन साल पहले घर से निकला था।
उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। ट्रक से कानपुर पहुंच गया था। पांच-छह दिन कानपुर में रहने के बाद नरेंद्र की मुलाकात कानपुर में ही कल्यानपुर थानाक्षेत्र के पहरवापुर गांव निवासी लाला यादव से हुई थी। नरेंद्र को लेकर लाला यादव पहरवापुर गांव चला आया था। तभी से लाला के पास नरेंद्र रह रहा था।
नरेंद्र के भाई सुशील कुमार ने बताया कि उनके गांव और पहरवापुर गांव के लड़के पंजाब में नौकरी करते हैं। उन लोगों की आपस में बातचीत के दौरान नरेंद्र की चर्चा हुई। तभी पहरवापुर के युवकों ने हरदोई की युवकों को नरेंद्र की फोटो दिखाई।
विज्ञापन

वहीं से नरेंद्र का पता लगा। इसके बाद मां शिवरानी, बहन प्रेमा के साथ पहरवापुर गांव पहुंचे। जहां नरेंद्र को पाकर परिजनों के आंसू छलक पड़े। चौकी प्रभारी सूरज कुमार कनौजिया ने बताया कि नरेंद्र पाल को मां शिवरानी की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed