{"_id":"60c500358ebc3e8168091eb1","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6338199165","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे दो दोस्त और गंगा नदी में डूबी एक महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे दो दोस्त और गंगा नदी में डूबी एक महिला
विज्ञापन
बहुआ/हुसैनगंज। यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचे दो दोस्त पानी में डूबने लगे तो मल्लाहों ने एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि दूसरे की डूबने की से मौत हो गई। इसी क्रम में गंगा नदी में एक महिला स्नान के दौरान डूब गई। पुलिस खोजबीन में जुटी है।
ललौली कस्बे के सातआना मोहल्ला निवासी मेराज (15) पुत्र आदिल रशीद उर्फ मुन्ना व उसका दोस्त फरमान (14) शनिवार को साइकिल से घूमते हुए अढ़ावल यमुना घाट पर नहाने के लिए पहुंचे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
शोर सुनकर मल्लाहों ने नदी में कूदकर फरमान को बचा लिया लेकिन मेराज नदी में डूब गया। यह खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मल्लाहों ने जाल डालकर खोजबीन की तो आदिल का शव मिल गया। जिसे देख परिजन बेहाल हो गए। आदिल इकलौता पुत्र था, उसकी बहन आमना है। मां संजीदा बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसी क्रम में हुसैनगंज थानाक्षेत्र के रामपुर सिहार गांव की रहने वाली सुमन (30) पत्नी बाबूशंकर दोपहर में गंगा नहाने गई थी। गांव के ही घाट पर वह स्नान करने लगी और अचानक गहरे पानी में डूब गई। सुमन के आठ वर्षीय पुत्र संदीप व पुत्री काजल ने घर में बताया तो परिजन व ग्रामीण घाट की ओर दौड़ पड़े। सूचना पाकर पति भी गांव पहुंचा और खोजबीन शुरू हुई। एसओ हुसैनगंज रणजीत बहादुर ने बताया स्टीमर बुलाकर खोजबीन कराई जा रही है, अभी तक महिला का पता नहीं चल सका है।