{"_id":"605f7fad8ebc3ed4c3763011","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6203112118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी महिला हेल्प डेस्क पर लगाए जाएं कैमरे : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी महिला हेल्प डेस्क पर लगाए जाएं कैमरे : आईजी
विज्ञापन
थरियांव। प्रयागराज रेंज के आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे थरियांव थाने का औचक निरीक्षण किया। थानेदार को पिस्टल देकर खोलने के लिए कहा तो वह काफी प्रयास के बाद भी नहीं खोल सके। आईजी और एसपी के सामने किरकिरी हो गई। बाद में एसपी ने पिस्टल हाथ में ली और बताया कि वह गलत तरीके से खोल रहे हैं।
मैगजीन लगी होने के कारण फायर हो सकता है। एसपी ने पिस्टल खोली तो वह अंदर से एकदम धूल से भरी मिली। यह देख आईजी ने कपड़ा उठाकर पिस्टल साफ करके वापस कर दी।
थाने में थर्मल स्क्रीनिंग का रजिस्टर न मिलने पर नाराजगी जताई और थानेदार को सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने जनपद के सभी थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश एसपी को दिए।
विज्ञापन
कहा कि फरियादियों के लिए पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। थाने में आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने अपराध रजिस्टर देखा और टॉप-10 अपराधियों की सूची थाने के बाहर चस्पा करने को कहा।