{"_id":"605f7ef28ebc3ec89440dc48","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6203107149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नौ साल तक करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर नौ साल तक करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ नौ साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने उसे अपने घर में रख लिया और टाल-मटोल करता रहा।
23 मार्च को युवती ने जब फिर शादी की बात कही तो आरोपी युवक ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि मुराइनटोला निवासी नूर मोहम्मद करीब नौ साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। एक बार उसे कचहरी ले गया और एक कागज पर हस्ताक्षर कराकर घर ले आया।
विज्ञापन
कहा कि निकाहनामा बाद में आ जाएगा। दो साल बीत जाने के बाद भी जब निकाहनामा नहीं आया तो उसने निकाह के लिए फिर कहा। आरोप है कि निकाह की जिद करने पर 23 मार्च की शाम करीब पांच बजे नूर मोहम्मद, अपने परिवार के उमर, प्यारू व यारू को लेकर उसके कमरे में आया और मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।