{"_id":"605e2cff8ebc3ec4965b3060","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6201270191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के अंदर महिला ने बुजुर्ग की जेब से निकाले रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के अंदर महिला ने बुजुर्ग की जेब से निकाले रुपए
विज्ञापन
धाता। बीओबी की धाता शाखा में एक महिला ने बुजुर्ग की जेब से रुपये निकाले और गायब हो गई। भुक्तभोगी को जब इस बात की भनक लगी तो उसने पुलिस को बुलाया। बैंक में कैमरे की फुटेज देखी गई तो एक महिला को जेब से पैसा चुराते देखा गया। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
कौशांबी जनपद के मंझनपुर थानाक्षेत्र के बभनपुरवा गांव निवासी ज्ञानचंद्र उपाध्याय का बीओबी की धाता शाखा में खाता है। वह शुक्रवार की दोपहर बैंक पहुंचे और 40 हजार रुपये निकाले। उन्होंने 39 हजार रुपये कुर्ते की जेब में रखे और एक हजार रुपये के छोटे नोट लेने के लिए लाइन में लग गए।
कुछ देर बाद ज्ञानचंद्र ने शोर मचाया कि उनके रुपये चोरी हो गए हैं। सूचना पर पुलिस भी आ गई। बैंक कर्मियों द्वारा सीसीटीवी चेक किए गए तो ज्ञानचंद्र के पीछे एक मास्क पहने महिला जेब से रुपये निकालने देखी गई। ज्ञानचंद्र ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।