फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

बिजली समस्या को लेकर किसानों ने उपकेंद्र घेरा, कर्मचारियों को बनाया बंधक

Tue, 02 Mar 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
बहुआ। लो वोल्टेज और बिजली कटौती के विरोध में उरौली और अढ़ावल के किसानों ने बहुआ उपकेंद्र का घेराव किया। सोमवार की दोपहर बड़ी तादाद में पहुंचे किसानों ने उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों को बंधक बनाकर नारेबाजी की, फि धरने पर बैठ गए। देर शाम तक किसान उपकेंद्र में डटे थे।
विज्ञापन

किसानों ने उपकेंद्र के एसएसओ कुलदीप केशरवानी और रामप्रकाश को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। केंद्र के गेट पर दरी बिछाकर बैठ गए। किसान मौके पर जेई नीलेश मिश्रा को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं होता है, तब तक उपकेंद्र से बाहर निकलने वाले नहीं हैं। देर शाम तक किसानों का धरना जारी था।
विज्ञापन

उपकेंद्र के एसएसओ रामप्रकाश ने बताया कि दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से 33 हजार की सप्लाई मिलती है। वहीं से वोल्टेज की समस्या है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, राजकुमार साहू, अजीत सिंह, चुन्नू सिंह, जीतू सिंह, सतेंद्र मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, हरिसिंह, प्रकाश चंद्र, गोरेलाल यादव, जागेश्वर सिंह, रोशन विश्वकर्मा, इंदल, प्रमोद सिंह, अरविंद कुमार, जितेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed