फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

शहर में बदली जाएगी पुरानी 15 किमी वाटर लाइन

Mon, 01 Mar 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। शहरवासियों को दूषित पानी की समस्या से निजात मिलेगी। पुरानी और जर्जर वाटर लाइन बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ढाई करोड़ रुपये का डीपीआर बनाकर भेजा जा चुका है। शहर में कुल 140 किमी लंबी वाटर लाइन में 25 किमी पुरानी लाइन दशकों पुरानी हैं। यह वाटर लाइन अक्सर लीकेज होती रहती हैं।
विज्ञापन

शहर में दूषित जलापूर्ति होने की पुष्टि 2008 में हुई थी। शहर के इमिलिबाग मोहल्ले में संक्रामक बीमारियों से चार लोगों की मौत होने पर लखनऊ से आई टीम ने शहर के 16 स्थानों से पीने के नमूने लिए थे। यह सभी नमूने जांच में फेल हो गए थे। टीम ने शुद्ध पानी की आपूर्ति करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका ने आनन फानन सभी नलकूपों में माइक्रो इलेक्ट्रानिक डोजर लगाए थे। डोजर समस्या के समाधान में कारगर साबित नहीं हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार ने केंद्र और राज्यांश से पुरानी और जर्जर वाटर लाइनें बदलने का डीपीआर तैयार कराया है। शहर में 25 किमी वाटर लाइन 10 साल से लेकर 50 साल तक पुरानी हैं। 10 साइज की वाटर लाइनें बिछी हुई हैं। इनमें 16 से लेकर दो इंच तक की वाटर लाइनें हैं। इनकी कुल लंबाई 140 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जलनिगम एके श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी और जर्जर लाइनें बदलने की शासन की योजना है। जर्जर लाइनों की जगह 25 किमी नई लाइनें बिछाने का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया है। करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed