फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

बगैर आक्सीजन सुविधा के काट दिया फीता

Sat, 27 Feb 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने आधी अधूरी तैयारियों के बीच जिला महिला अस्पताल में बने एसएनसीयू-एमएनसीयू वार्ड का उद्घाटन कर दिया। वार्ड में अभी तक न तो आक्सीजन पाइन लाइन का काम पूरा हुआ है और न ही पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। वेंटीलेटर की भी व्यवस्था नहीं है। हालांकि प्रभारी मंत्री ने जल्द ही जीवनदायिनी यूनिट को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में खुले इस वार्ड में एसएनसीयू में 12 वार्मर की सुविधा है। दो वार्मर को एमएनसीयू में रखा गया है। ताकि जरूरत आने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को इस वार्ड को जनता को समर्पित किया। कहा कि इस तरह की सुविधा हर जिले को अभी नहीं मिल पाई है। यहां पर एसएनसीयू और एमएनसीयू को एक साथ खोला जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक यह सुविधा यहां पर उपलब्ध नहीं थी। प्राइवेट अस्पतालों में यह सुविधा लेने पर काफी पैसा खर्च होता था, जिससे अब लोगों को राहत मिलेगी। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक काम कर रही है। मेडिकल कालेज की स्थापना होने जा रही है और भी कई सुविधाएं हैं जो जल्द ही मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे ने पैरामेडिकल स्टाफ की भी समस्या रखी। जिस पर सीएमओ डॉ. गोपाल कुमार महेश्वरी ने अपने स्तर से स्टाफ की फिलहाल व्यवस्था करने की बात कही। इस मौके पर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, सदर विधायक विक्रम सिंह, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, एसीएमओ डा. एमएच पांडेय, सीएमएस डा. रेखारानी आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed