{"_id":"5f8d80738ebc3e9bb80b9959","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp5893249101","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सचिवों के अक्तूबर माह के वेतन आहरण पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सचिवों के अक्तूबर माह के वेतन आहरण पर लगी रोक
विज्ञापन
खागा। शौचालय बनवाने के बाद जीओ टैंगिंग न करने वाले पंचायत सचिवों के अक्तूबर माह के वेतन आहरण पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने रोक लगा दी है। इन सचिवों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है।
ऐरायां ब्लाक की 33 ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को शौचालय की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इन 33 ग्राम पंचायतों में 12 पंचायत सचिवों की तैनाती है।
शौचालय बनाने के बाद जीओ टैगिंग कराने के लिए ब्लाक स्तर से कई बार कहा गया, लेकिन अभी तक जीओ टैगिंग नहीं हो सकी। एडीओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार सचिवों को जीओ टैगिंग कराने को कहा जा चुका है।
पंचायत सचिव चंद्रभान सिंह, अर्पण अग्रवाल, विपिन तिवारी, अंकित कुमार, राजेश, प्रशांत, सुशील कुमार, मनीष कुमार, मकरंद मिश्रा, सुरेंद्रनाथ यादव, संतोष कुमार और रामनिरंजन के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है।