{"_id":"5f69037b8ebc3e32dc35e03f","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp58402304","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की बैरिकेडिंग पारकर आगे बढ़े सपाई, पुलिस से नोकझोंक, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की बैरिकेडिंग पारकर आगे बढ़े सपाई, पुलिस से नोकझोंक, नारेबाजी
विज्ञापन
फतेहपुर। कृषि विधेयक, बेरोजगारी, बढ़ी बिजली दरें, फर्जी एनकाउंटर आदि मुद्दों को लेकर सपाई सोमवार को सड़क पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया। शादीपुर चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सपाइयों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह बैरिकेडिंग पारकर पटेल नगर चौराहे तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एएसपी की सपा जिलाध्यक्ष और से नोकझोंक भी हुई। पटेल नगर चौराहे पर पहले से मौजूद एडीएम को सपाइयों ने ज्ञापन सौंपा। सपा के प्रदर्शन को लेकर शहर के कुछ मार्गों का रूट भी डायवर्ट रहा। इसी तरह खागा और बिंदकी में भी सपाइयों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
सपा के प्रदर्शन की घोषणा पहले हो चुकी थी इसलिए पुलिस सतर्क थी। सोमवार सुबह सपाई शादीपुर गैस गोदाम के पास स्थित कार्यालय में एकत्र होना शुरू हो गए। दोपहर करीब 12 बजे तक सपाइयों की संख्या 200 के करीब तक पहुंच गई। यहां से सपाइयों ने जैसे ही पटेल नगर चौराहे की ओर बढ़ना शुरू किया तो शादीपुर चौराहे पर ही पुलिस ने इन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान एएसपी राजेश कुमार की सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव से तीखी नोकझोंक होने लगी। बैरिकेडिंग हटाकर सपाई आगे बढ़े तो पुलिस ने इन्हें फिर रोका तो अन्य सपाई भी पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए आगे बढ़ गए। नारेबाजी करते हुए पटेल नगर चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन तेज कर दिया। यहां मौजूद एडीएम पप्पू गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
सपाइयों ने कृषि विधेयक को वापस लेने, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि में हुए किसानों के नुकसान की क्षतिपूर्ति देने, गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान करने, बिजली की दरों की बढ़ोत्तरी वापस लेने, फर्जी एनकाउंटर बंद कर पुलिस कस्टडी में हुई मौतों की जांच कराने की मांग प्रमुखता के साथ उठाई। इनके अलावा लॉकडाउन के दौरान पांच महीने की छात्रों की फीस माफ करने, दलित छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने, अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, संविदा पर कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगाने, सपाइयों का उत्पीड़न बंद करने, बेरोजगारी भत्ता देने, ढकौली से नउवाबाग बाईपास चालू कराने, हरिहरगंज ओवरब्रिज की जर्जर सर्विस लेन की मरम्मत कराने, औगासी, रामनगर कौंहन, किशनपुर पुल का निर्माण तत्काल पूर्ण कराने की मांगे की गई हैं।
विज्ञापन
सपाइयों का नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, उपाध्यक्ष सतीश राज सिंह, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, अरुणेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, मो. साबिर, यासीन वारसी, राजू साहू, राजन तिवारी, रहीम राईन, सऊद अहमद अंसार कुरैशी, रजत यादव, स्वामी कार्तिक आदि शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था में सदर एसडीएम प्रमोद झा, सीओ संजय कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार डा. डसंतराज, सदर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
............................
फोटो-10-खागा तहसील में एसडीएम प्रहलाद सिंह को ज्ञापन देते सपाई।
खागा में भी पुलिस से हुई नोकझोंक
खागा। प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को सपा ने तहसील में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम प्रहलाद सिंह को सौंपा। किशनपुर रोड जज साहब के हाते में एकत्र होकर सपाई नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे मुख्य गेट पर एसडीएम प्रहलाद सिंह और सीओ अंशुमान मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने सपाइयों को रोका तो नोकझोंक होने लगी। सपाई तहसील के अंदर जाने पर अड़े रहे। मामला बढ़ते देख पुलिस बैक फुट पर आ गई। सपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए तहसील के अंदर घुस गए। एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन दिया। कोतवाल आरके सिंह के समझाने पर सपाई चले गए। इस मौके पर पूर्व विधायक मो. सफीर, पूर्व जिलाध्यक्ष वलीउल्लाह, नितिन यादव, राजेश चौधरी, नगर अध्यक्ष कलीम शेख, केतकी यादव, अखिलेश मौर्या, विनोद पासवान, मतीन अहमद, अंशु यादव आदि लोग मौजूद रहे।
.........................
फोटो-07-बिंदकी तहसील में सपा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते सपाई।
बिंदकी में तहसील गेट के अंदर नहीं जा सके सपाई, की नारेबाजी
बिंदकी। विभिन्न समस्याओं को सपा के हुए प्रदर्शन के दौरान एक बार मामला गरमा भी गया। जब सपाई प्रदर्शन करते हुए बिंदकी तहसील गेट पर पहुंचे पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसे लेकर सपाइयों ने अंदर जाने की मांग करते हुए नारेबाजी तेज कर दी। प्रदर्शनकारी तहसील के अंदर जाकर ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक लिया। सपाइयों को तहसील गेट पर ही एएसडीएम को ज्ञापन सौंपना पड़ा। सुबह करीब दस बजे सपाई नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थित श्रीसोहनलाल द्विवेदी पुस्तकालय वाचनालय परिसर में एकत्र हुए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्पा के नेतृत्व में सपाई बजाजा गली होते हुए हाथों में झंडे तथा नारेबाजी करते हुए तहसील के मुख्य द्वार पहुंचे, जहां पुलिस बल ने मुख्य द्वार पहले से ही बंद कर लिया था और सपाइयों को अंदर घुसने नहीं दिया। भारी पुलिस बल और प्रशासन की मंशा समझ कर समाजवादी पार्टी के लोगों ने कोई खास प्रयास भी नहीं किया। तहसील के मुख्य गेट में ही समाजवादी पार्टी के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी को दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, वंदना राकेश शुक्ला, देवमई ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा, अनिरुद्ध यादव, जंगबहादुर, राजू कुर्मी, कामता यादव, अब्दुल समद, यूनुस खान, इरफान न्यारियां, इकरार, वीरेंद्र यादव, रामबाबू गुप्ता, सूरज पाल, पप्पू अहमद, सुरेंद्र सचान आदि मौजूद रहे।