फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

नंबर आया तो खत्म हो गए पैसे

Wed, 03 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
रेलवे स्टेशन में मौजूद यात्री - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में टिकट कैंसिल कराने वालों का जमघट लग रहा है। इससे बहुत जल्दी रकम खत्म हो जा रही और लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। बता दें रोजाना बड़ी संख्या में लोग लॉक डाउन अवधि में खरीदे टिकटों को साथ लेकर पैसों की खातिर जद्दोजहद करते देखे जा सकते हैं। कैश खत्म हो जाने की वजह से चंद लोगों को ही पैसा रिफंड किया जाता है।
विज्ञापन

बाकी मायूस होकर लौटने को मजबूर हो रहे है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। रेलवे के आरक्षण केंद्र से 95000 रुपये रिफंड किए। यह रकम दोपहर होने से पहले खत्म हो गई। टीकर गांव के उमेश पासी ने बताया कि उन्होंने मुंबई का टिकट कराया था। 2 घंटे से लाइन में लगे हुए हैं। आबू नगर के चांद भी मुंबई का टिकट कैंसिल कराकर पैसा लेने आए थे। बताया कि कल भी इसी तरह की समस्या आई थी।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे से लाइन में लगे रहे। बाद में लौटना पड़ा। बहुआ के ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु के लिए टिकट बुक कराया था। खड़े-खड़े पैर जवाब दे रहे हैं। किस्मत अच्छी होगी तो पैसा मिल जाएगा। लुधियाना के रहने वाले संदीप पाल ने बताया कि वह शादी में आए थे, तभी लाक डाउन लग गया और वह यहीं फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के सीएमआई अमित वर्मा ने बताया कि रेलवे के पास पैसा नहीं जुट पा रहा है। अभी बुकिंग ना के बराबर हो रही है जबकि रिफंड ज्यादा है। अब तक करीब 9 लाख रुपये रिफंड किया जा चुका है। रोजाना डेढ़ से दो लाख रुपये रिफंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed