फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

ग्रामीणों के घर आटा और तेल खत्म, परेशानी बढ़ी

Thu, 14 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
खागा। कबरे गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। गांव के लोगों के पास सबसे बड़ी दिक्कत आटा और तेल को लेकर पैदा हुई है। गांव के लोगों को आटा लेने के लिए गांव के मजरे मटिहा फतेहपुर स्थित आटा चक्की तक जाना पड़ता है। मगर सख्ती के कारण वह मटिहा नहीं जा पा रहे है। लोगों ने मदद की मांग की है। गांव के रहने वाले मकबूल हसन, बच्ची पासवान, हरिश्चंद्र, राजू विश्वकर्मा, मुजीब हसन आदि ने बताया कि मौजूदा समय गांव के लोगों के पास गेहूं, चावल, दूध आदि राशन है। गांव सील होने के कारण गांव हरी सब्जियां भी नहीं आ रही है। गांव के लोग बिना सब्जियों के तो गुजारा कर सकते है लेकिन घरों में मौजूद आटा और तेल खत्म हो चुका है। गांव में एक भी आटा चक्की नहीं है। ग्रामीणों को इसके लिए मटिहा फतेहपुर तक जाना पड़ता है। मंगलवार को गेहूं पिसाने के लिए लोग मटिहा के लिए निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस कर दिया। ऐसे में उनके पास कोई विकल्प नहीं है बिना आटे के लोग अपना पेट नहीं भर सकते है। लोगों ने अधिकारियों से गांव में आटे व तेल की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed