फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

कोरोना से बचाव को प्रशासन ने मांगी आमजनों की सहभागिता

Thu, 14 May 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। जैसे-जैसे गैर जनपदों और राज्यों से घर वापसी करने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है, वैसे-वैसे प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। जिला प्रशासन ने ऐसे में आमजनों से सहभागिता निभाने की अपील की है। बुधवार को डीएम संजीव सिंह ने इसी संदर्भ में सभासदों के साथ विकास भवन के सभागार में बैठक की। जिलाधिकारी संजीव सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा की अध्यक्षता में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार के तहत मोहल्ला मॉनीटरिंग समितियों की बैठक विकास भवन में आयोजित की गई। इसमें डीएम और एसपी ने सभी सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार के सभी व्यक्ति कोरोना के विषय में पर्याप्त एवं सही जानकारी अवश्य रखें। जिन व्यक्तियों में कोरोना वायरस मौजूद है, उनमें ज्यादातर में लक्षण प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। जिला अस्पताल या स्क्रीनिंग सेंटर पर प्रवासियों की की गई स्क्रीनिंग का आशय यह नहीं है कि वे व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं है। स्क्रीनिंग का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर कोरोना के लक्षणों का परीक्षण तथा लक्षणों के आधार पर आइसोलेशन एवं उनका पंजीकरण करना है। प्रवासी व्यक्ति के आइसोलेशन का उद्देश्य कोरोना के संक्रमण को परिवार ,गली या मोहल्ले के किसी अन्य व्यक्ति में फैलने से रोकना है। कोरोना के वायरस को किसी सतह से खत्म करने का सबसे सस्ता उपाय ब्लीचिंग पाउडर या सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से सतह से साफ करना है। सीडीओ सत्य प्रकाश ने बताया कि 10 लीटर पानी में मात्र दो चम्मच ब्लीचिंग पाउडर के अनुपात में मिलाकर तैयार किया गया घोल इसके लिये पर्याप्त है। ग्राम एवं नगर में मोहल्ला एवं गली वार कोरोना वारियर्स चिन्हित किए जाएं। यह लड़ाई सभी को मिलकर लड़नी है। कोई व्यक्ति या उसका परिवार आइसोलेशन के नियमों का पालन नहीं करता है ,तो उस व्यक्ति को परिवार सहित पुन: संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती किया जाए तथा पुन: उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed