फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

चावल वितरण में धांधली रोकने के लिए बनाई गई टीम

Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। सरकारी राशन की दुकानों पर मुफ्त चावल वितरण में धांधली को रोकने के लिए डीएम संजीव सिंह ने तहसील स्तर पर टीम गठित की है। रोज प्रत्येक टीम को 10-10 दुकानों का सत्यापन करना होगा। साथ ही कोटेदारों को सैनिटाइजर, साबुन, पानी रखने के निर्देश दिए हैं। बुधवार से सरकारी राशन की दुकानों पर चावल का वितरण होना है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में कार्डधारकों को पांच किलो प्रति यूनिट चावल मुफ्त दिया जाएगा। इसमें धांधली न हो इसके लिए डीएम संजीव सिंह ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा, वरिष्ठ निरीक्षक माप विज्ञान ललित कुमार को सदर का नोडल बनाया है। बिंदकी तहसील के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार उत्तम, बांट, माप निरीक्षक मृदुला शुक्ला और खागा तहसील में क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक आशाराम पाल, माप बांट निरीक्षक सुरेश कुमार को नोडल बनाया है। तीनों तहसील के नोडल अधिकारियों को शाम चार बजे तक जिला पूर्ति कार्यालय में रोज की सूचना दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि तहसील स्तर की टीम को रोज 10-10 दुकानों का सत्यापन करना होगा। वहां कोटेदार और कार्डधारकों से बात करेंगे। किसी प्रकार की समस्या होने पर शिकायत दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed