{"_id":"6b07374aaae6b31f980a6cf0","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-167139-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी के लिए 1950 हेल्पलाइन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी के लिए 1950 हेल्पलाइन शुरू
विज्ञापन
फतेहपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 शुरू किया है। इस नंबर पर फोन करके मतदाता सूची, मतदान केंद्र, बीएलओ और निर्वाचन संबंधी जानकारी हासिल करने के साथ शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। हेल्पलाइन अवकाश के दिनों में भी चालू रहेगी।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय पांडेय ने बताया कि मतदाताओं को किसी जानकारी या समस्या के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए हेल्पलाइन की सुविधा दी गई है। जिले के मतदाता मोबाइल या लैंडलाइन से 1950 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बाहर रहने वाले लोग फतेहपुर की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए एसटीडी कोड 05180 के साथ 05180-1950 पर फोन कर सकते हैं। राज्यस्तरीय हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1950 भी उपलब्ध है।
मतदाताओं की मदद के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और जिले की सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। यहां मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के साथ फार्म छह, सात और आठ निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।