फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,eduaction

श्रेष्ठ योजना की तैयारियों की दिया गया अंतिम रूप

Tue, 15 Jun 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,eduaction
फतेहपुर। केंद्र सरकार की श्रेष्ठ योजना के लिए आवेदन आज से किए जा सकेंगे। 22 जून आवेदन की अंतिम तिथि है। 25 जून को चयन परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सोमवार को डीआईओएस कार्यालय में योजना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। योजना के तहत अनुसूचित जाति के 50 मेधावी बच्चों का चयन कर उन्हें निशुल्क आवासीय पढ़ाई कराई जाएगी।
बैठक में तहसीलवार आवेदन फार्म वितरित करने की व्यवस्था तय की गई। मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के लिए राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर, बिंदकी तहसील क्षेत्र के लिए दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी और खागा तहसील क्षेत्र के लिए सुखदेव इंटर कॉलेज खागा में आवेदन फार्म उपलब्ध होंगे। आवेदन फार्म तीनों कालेजों से प्राप्त कर 22 जून तक जमा करने होंगे। इसके बाद जमा किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदन फार्म के साथ आय, जाति प्रमाणपत्र के अलावा आधार कार्ड, अंकपत्र जमा करना होंगे। कक्षा आठ पास नौवीं के लिए और कक्षा 10वीं पास छात्र-छात्राएं कक्षा 11 के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र और प्रश्नपत्र के समय का निर्धारण आवेदकों की संख्या के बाद निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं मंगलवार से अपने तहसील के संकलन केंद्र से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में तीनों संकलन केंद्र प्रभारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद विक्रम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed