Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   43 rural roads set for improvement; 7.64 crore allocated for repairs

Fatehpur News: 43 ग्रामीण सड़कों के सुधरेंगे दिन, मरम्मत के लिए मिले 7.64 करोड़

Sat, 14 Nov 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
43 rural roads set for improvement; 7.64 crore allocated for repairs
फतेहपुर। जिले की बदहाल ग्रामीण सड़कों की सूरत सुधारने के लिए शासन ने 7.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस धनराशि से खागा, बिंदकी और सदर तहसील क्षेत्र के 43 मार्गों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। स्वीकृति के बाद 2.67 करोड़ की पहली किस्त भी जारी हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कराने के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। गिट्टियां उखड़ने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में इनकी हालत और खराब हो जाती है। लोक निर्माण विभाग ने दिसंबर 2025 में 43 सड़कों की मरम्मत का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। अब मंजूरी मिलने के बाद मरम्मत की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

हालांकि कई सड़कों के निर्माण के एक साल के भीतर ही जर्जर होने से गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभागीय अफसरों के मुताबिक, सड़क निर्माण और मरम्मत के बाद पांच साल तक ठेकेदार की जिम्मेदारी रहेगी। इस अवधि में सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदार को अपने खर्च पर मरम्मत करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड-दो के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार ने बताया कि 43 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए 7.64 करोड़ की स्वीकृति मिली है। सभी मार्गों की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू करा दी गई है, ताकि जल्द काम शुरू कराया जा सके।



इन 43 मार्गों की होगी विशेष मरम्मत
नंदापुर, मिस्सी खूंटा से भगौनापुर, अमौली मार्ग से लहंगी, बिंदकी-ललौली से अमेना, चिंतापुर, चचचीखेड़ा से डुभकी, अमौली-जहानाबाद से गड़रियनपुरवा, दरियापुर, मदारपुर से दरियापुर, दरियापुर से बड़ाखेड़ा, महमूदपुर से राजाराम का पुरवा, बांदा-बहराइच मार्ग से अयाह, गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग से बंवारा तक मरम्मत की जाएगी। इसी तरह चुरियानी से डुंडरा, भोला केवट का डेरा, डुंडरा रोड से कंजरन डेरा, चांदपुर-लहुरीमऊ से मवईधाम, गढ़ी चौराहा से जाफरगंज, सकूरा-देवमई-औंग से करचलपुर रियारी, शिवराजपुर से सगुनापुर, जेएसीजेजे मार्ग से रेवरी, बिंदकी-फतेहपुर-पैगंबरपुर से अमौरा तक निर्माण कराया जाएगा। वहीं जीटी रोड से रामपुर, खागा-किशनपुर मार्ग से सिलमी, विजयीपुर मार्ग से सैदपुर, खागा-दामपुर, खागा-किशनपुर से हरदौ, केवटमई से हरदासपुर, जीटी रोड से सुजरही, बांदा-बहराइच से सैबसी, बहरौली से महोई, हैबतपुर, अंबापुर-महोई, सनगांव, बसोहनी लिंक मार्ग, जीटी रोड से धरमदासपुर, तिवारी डेरा, सुल्तानपुर घोष, खागा-नौबस्ता मार्ग से टेकारी, जीटी-अंबापुर मार्ग और भोगलपुर आबादी क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed