{"_id":"60a94c918ebc3e74fa776da1","slug":"fatehpur-news-civic-amenities-fatehpur-news-knp6298730180","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 घंटे से बिजली बंद, 10 हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 घंटे से बिजली बंद, 10 हजार की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव उपकेंद्र की चरमराई बिजली व्यवस्था सुधर नहीं रही है। मंडासराय फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 30 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। गर्मी से लोग परेशान रहे और पानी की समस्या से भी जूझे। शनिवार देर शाम जब बिजली आपूर्ति चालू हुई तो लोगों को राहत मिली।
मंडासराय फीडर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे फाल्ट हुआ था। इससे आपूर्ति बंद हो गई। फिर पांच बजे बिजली सप्लाई चालू की तो मुसईपुर गांव के पास एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। शिवपुर, मलांव, खरसोला, आलमपुर, सेमरइया समेत कई गांवों की बिजली बंद हो गई।
गर्मी के कारण लोग खासे परेशान रहे। पानी के लिए भी लोगों को परेशान उठानी पड़ी। दूरदराज लगे हैंडपंपों पर लोगों को लाइन लगानी पड़ी। 30 घंटे बाद शनिवार शाम करीब छह बजे टूटे पड़े तार को सही किया जा सका, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
किशनपुर में 10 बजे से चार बजे तक नहीं आएगी बिजली
स्थानीय उपकेंद्र के जेई पंकज प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किशनपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति नहीं होगी। बताया कि खागा से किशनपुर को आने वाली 33 हजार लाइन में कार्य शुरू होने के कारण यह आपूर्ति बाधित रहेगी।