{"_id":"605f7fae8ebc3edbef0a909e","slug":"fatehpur-news-civic-amenities-fatehpur-news-knp6203114140","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट पर एसडीएम की रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट पर एसडीएम की रोक
विज्ञापन
किशनपुर। करीब 32 लाख रुपये की लागत से किशनपुर में हुए विकास कार्यों का सत्यापन करने पहुंचे एसडीएम ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया है। उन्होंने चेयरमैन व ईओ से कहा कि पहले लिखित तौर पर यह देख लिया जाए कि विकास कार्य नगर की सीमा में हुए हैं या फिर रामपुर ग्राम सभा में। बता दें कि रामपुर ग्राम सभा व नगर पंचायत की सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका निस्तारण अभी तक नहीं हो सका है।
नगर पंचायत किशनपुर में पिछले कुछ महीनों में 32 लाख रुपये से विकास कार्य कराए गए थे। जिनका सत्यापन करने के लिए खागा एसडीएम प्रहलाद सिंह शनिवार को किशनपुर नगर पंचायत पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। मगर जब बात रिपोर्ट देने की आई तो उन्होंने इसे देने से मना कर दिया।
कहा कि सबसे पहले नगर पंचायत यह तय कर ले कि विकास कार्य जिस जगह पर हुए हैं, वह नगर पंचायत सीमा के अंदर है या फिर रामपुर ग्राम सभा में। यह सुनकर सभी स्तब्ध रह गए। एसडीएम खागा ने बताया कि उन्होंने सत्यापन रिपोर्ट रोकी है। किशनपुर में सीमा विवाद को लेकर समस्या बनी हुई है। उसके निस्तारण के बिना सत्यापन रिपोर्ट नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
इन कार्यों का होना था सत्यापन :-
- वार्ड नंबर छह रामबहादुर के घर से बउवा यादव के मकान तक इंटरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण, लागत करीब तीन लाख रुपये।
- वार्ड नंबर सात व वार्ड नंबर 10 के मध्य मकसूद की दुकान से दरियाव सिंह की दुकान तक इंटरलाकिंग सड़क व अंडरग्राउंड नाली, लागत करीब पांच लाख 30 हजार रुपये।
- वार्ड नंबर एक बड़कू सोनकर के मकान से उत्ती सोनकर व बुधराज के मकान तक इंटरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण, लागत करीब 13 लाख 10 हजार रुपये।
- नगर पंचायत कार्यालय परिसर में टाइल्स व नाली निर्माण, लागत करीब नौ लाख 52 हजार रुपये।