{"_id":"60db68438ebc3ef20b34602c","slug":"fatehpur-news-bussiness-fatehpur-news-knp6372835109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल कारोबारियों को भारत सरकार के पोर्टल में दर्ज करना होगा स्टाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल कारोबारियों को भारत सरकार के पोर्टल में दर्ज करना होगा स्टाक
विज्ञापन
फतहेपुर। दाल की कालाबाजारी, ओवररेटिंग रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक पोर्टल तैयार किया है। जिले के दाल व्यापारियों, स्टॉकिस्टों को पोर्टल में पूरा विवरण देना होगा। इसकी देखरेख के लिए तहसीलवार तीन सदस्यीय टीमें गठित की गई हैं।
डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर बनाई गईं टीमें थोक दाल व्यापारियों व गोदाम में रखे स्टॉक का सत्यापन करेंगी। इसका नोडल डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव को बनाया गया है। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि सभी दाल स्टॉकिस्ट पोर्टल में दाल का स्टॉक नियमित रूप से भरें। तहसीलों में गठित की गईं टीमें हर सप्ताह स्टॉक का सत्यापन करेगी और ऑनलाइन दर्ज किए गए स्टाक से मिलान करेगी। व्यापारियों द्वारा घोषित दाल की मात्रा में भिन्नता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी आरएमओ ने कहा कि जिले के दाल डीलर, मिलर्स व थोक दाल व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करा लें। रजिस्ट्रेशन के बाद उनके पास उपलब्ध स्टॉक का विवरण दर्ज किया जाएगा। घोषित स्टॉक के सत्यापन को तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सदर तहसील में एसडीएम प्रमोद झा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सदर व क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी सदर जांच करेंगे। खागा तहसील में एसडीएम प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी खागा और बिंदकी में एसडीएम विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व विपणन निरीक्षक बिंदकी दाल का सत्यापन करेंगे।