फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: License of five shopkeepers, status on one

फतेहपुर : पांच दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित, एक पर एफआईआर

Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: License of five shopkeepers, status on one
फतेहपुर। खाद की कालाबाजारी करने और नियम विरुद्ध बिक्री करने पर पांच खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। तीन को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि खागा के कार्तिकेय ट्रेडर्स और आर्यन ट्रेडर्स प्रेमनगर में अधिक दाम पर खाद बेचने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही मिली। बिलंदा के गुप्ता खाद भंडार में स्टाक में अंतर मिला।
विज्ञापन

खाद भी बिना पीओएस मशीन के बेची जा रही थी। निरीक्षण के दौरान बहरामपुर में पंकज खाद भंडार बंद मिला। दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। पांचों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। सैदनापुर के आर्या बीज भंडार में नियमविरुद्ध खाद बेचने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी के किसान सीड कंपनी, मौर्या बीज भंडार, धाता के बालगोविंद शिवगोविंद फर्म को नोटिस दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान पीओएस मशीन में अंगूठा लगाकर ही डीएपी खरीदें। खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed