{"_id":"62cb145cbd1d2a4eee6da33e","slug":"fatehpur-girl-s-body-found-hanging-from-noose-chaos-fatehpur-news-knp70687331","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर ःफंदे से लटकता मिला युवती का शव, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर ःफंदे से लटकता मिला युवती का शव, कोहराम
विज्ञापन
खागा। प्रेम विवाह के करीब सात माह बाद विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बेटी की आत्महत्या पर संदेह जताया है। पिता का आरोप है कि बेटी का शव काला पड़ चुका था। पुलिस का कहना है कि मायका पक्ष ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही कोई निर्णय लेने की बात कही है।
खागा कोतवाली के खैरई गांव निवासी सुरेश की पुत्री पूजा (19) ने जनवरी में गांव के ही जागेश्वर पुत्र बाबूलाल के साथ प्रेम-विवाह किया था। इसमें दोनों पक्षों ने रजामंदी भी दी थी। रविवार को दोपहर दो बजे सुरेश को गांव के लोगों ने बताया कि उसकी बेटी पूजा की मौत हो गई और उसका शव उसकी ससुराल में छत से फंदे के सहारे लटक रहा है। इस पर सुरेश अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ पूजा की ससुराल पहुंचे।
सुरेश ने बताया कि बेटी का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। शरीर पर काले निशान थे और फंदे के लक्षण भी नहीं दिख रहे थे। पिता की सूचना पर शव को पुलिस ने नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।