फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Farmer shot dead, chaos ensued after seeing dead body

फतेहपुर: घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को पकड़ा

Sun, 05 Dec 2021 10:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Dec 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Farmer shot dead, chaos ensued after seeing dead body
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले के थरियांव में घर के बाहर सो रहे किसान की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर पास में सो रहे परिवार के लोगों की नींद खुुली। उन लोगों ने आरोपियों को भागते देखा और शोर मचाया।
विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। थरियांव थानाक्षेत्र के दिमंगतपुर गांव निवासी जलकेश उर्फ लाला लोधी (48) कृषि और ट्रैक्टर चलवाता था।
विज्ञापन


वह 10 साल से गांव के बाहर दलेरा तालाब के पास झोपड़ी बनाकर परिवार समेत रहता था। उसके चालक अन्नू और कुलदीप शाम को ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। इसके बाद तीनों ने खाना पानी किया। बाहर टीन शेड के नीचे जलकेश सो गया। रात करीब डेढ़ बजे जलकेश के सिर पर बदमाशों ने दो गोलियां मार दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से जलकेश की मौके पर ही मौत हो गई। झोपड़ी में दूसरी ओर सो रही पत्नी शोभा, बेटा इंदल समेत अन्य परिजन गोली चलने की आवाज सुन कर जाग गए। उन्होंने दो लोगों को मौके से भागते देखा। घटना की जानकारी मृतक के पुत्र इंदल ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी।

उसने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के पिता रामगोपाल ने चचेरे भाइयों विशाल उर्फ घूरे लोधी और श्रवण लोधी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। आरोप लगाया कि आरोपियों के परिवार की एक महिला से जलकेश के संबंध हैं। उसने महिला से शादी कर ली थी।

इसके बाद उसे खागा में किराए के घर में रखा है। आरोपियों ने इसी खुन्नस में बेटे की हत्या की है। आरोपियों ने धनतेरस के दिन बेटे को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed