फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur court escaped prisoner

फतेहपुर कचहरी से भाग निकला बंदी

Fri, 29 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur court escaped prisoner
लॉकअप के मुआयने की जांच के लिए पहुंचे एएसपी - फोटो : अमर उजाला

 जिला जेल से पेशी पर सीजेएम कोर्ट लाया गया हत्या व लूटकांड का मुख्य आरोपी कचहरी में सिपाही से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कराके घंटों तलाश की लेकिन बंदी का सुराग नहीं मिला। लाकप प्रभारी देवी प्रसाद पांडेय की तहरीर पर बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी कलानिधि नैथानी ने लापरवाही बरतने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भत्तापुर गांव के बच्चीलाल के बेटे मनोज कुमार पर आरोप है कि उसने 5 जुलाई 2014 की रात यहां के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ट्रक लूटा और क्लीनर की हत्या कर ट्रक चालक को बांधकर पिलखनी नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


तत्कालीन एसओ कमलेश यादव ने 4 अक्तूबर 2014 को मनोज कुमार और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। तभी से मनोज कुमार जिला जेल में निरुद्ध था। उस पर कानपुर देहात के अकबरपुर और बांदा में हत्या, लूट और गैंगस्टर के मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सिपाही रामकुमार ने बंदी मनोज को लाकप से निकालकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद उसका हाथ पकड़कर लाकप ले जा रहा था, तभी सिपाही से हाथ छुड़ाकर बंदी मनोज भाग निकला। सिपाही शोर मचाते हुए पीछेे भागा। एक बाइक सवार की भी मदद ली, पर बंदी कलेक्ट्रेट कैंपस पार्क के पीछे की गली से होकर निकल गया।


सूचना पर एएसपी आरके यादव ने मौका मुआयना कर लाकप में बंदियों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि एसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed