फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: BJP leader hanged after accusing Kotwal of misbehavior...Kanpur Refer

Fatehpur : कोतवाल पर बदसलूकी का आरोप लगाकर बीजेपी नेता फंदे से लटका... कानपुर रेफर, पुलिस ने बताई दूसरी कहानी

Sun, 22 Sep 2024 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:47 AM IST
सार

उसे नर्सिंग होम कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया है। 
 

विज्ञापन
Fatehpur: BJP leader hanged after accusing Kotwal of misbehavior...Kanpur Refer
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर स्थित कृष्णा नर्सिंग होम के संचालक व बीजेपी नेता अमित शर्मा ने शनिवार रात कोतवाल पर बदसलूकी का वीडियो बयान जारी करने के बाद फंदे से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे नर्सिंग होम कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया है। 

विज्ञापन


संचालक अमित शर्मा पर एक महिला ने पत्नी होने का दावा कर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को लेकर कई दिन से उथल पुथल चल रही थी। संचालक ने दो मिनट 27 सेकेंड के दिए वीडियो बयान में बताया कि वह एक मामले को लेकर कोतवाली गए। कोतवाल तारकेश्वर राय ने उनके साथी गाली गलौज व अभद्रता की। इससे आहत होकर जान देने जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब रात 11 बजे नर्सिंग होम में संचालक फंदे से लटक गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में कई नर्सिंग होम के संचालक पहुंचे। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि अमित शर्मा जबरन मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। वह ऐसा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed