फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers were shocked to see their dreams broken

Fatehpur News: अरमान टूटते देख फफक पड़े किसान

Sat, 01 Apr 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers were shocked to see their dreams broken
फोटो- 13- बेमौसम बारिश के बाद बर्बाद हुई फसल को देखता किसान
विज्ञापन

फोटो- 14- अमौली क्षेत्र में बारिश के साथ पड़े ओले

बेमौसम बारिश से टूटे अरमान
- बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओले, कई गांवों में गेहूं, चना की फसलों को हुआ नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने एक बार फिर किसानों को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। शुक्रवार सुबह बदले मौसम के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। शाम को कई क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं, चना की फसलों में नुकसान हुआ। ओला से गेहूं की बालियों व चना की फली झड़ गईं। सबसे ज्यादा नुकसान अमौली ब्लॉक क्षेत्र में हुआ है। बेमौसम बारिश से अपने अरमान टूटते देख कई किसान फफक पड़े।
जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रबी की फसल पक कर तैयार हो गई है। राई, सरसों की फसल काटकर किसानों ने सुरक्षित कर लिया है, लेकिन चना, गेहूं की फसलें पकी खड़ी हैं। कुछ किसानों ने पकी फसलों को काटने का काम भी शुरू कर दिया है। शाम को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

रात में मौसम साफ रहा, लेकिन भोर पहर फिर बारिश शुरू हो गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। कटी पड़ी फसलों को सुरक्षित करने के लिए किसान भोर पहर ही खेतों में पहुंच गए। चना की कटी फसल को समेत कर कुछ किसानों ने तिरपाल व पन्नी से ढक दिया। सुबह मौसम साफ हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम को आसमान से तबाही की बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई। आधे घंटे तेज बारिश और बड़े-बड़े ओले गिरे। जिससे फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 1,73,279 हेक्टेयर में गेहूं, 41 हजार 891 हेक्टेयर में चना की फसल किसानों ने बोई है। बता दें कि 20 मार्च को भी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिसमें असोथर, विजयीपुर और हसवा ब्लाक क्षेत्र में ज्यादा फसलें प्रभावित हुईं थी।
मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि शनिवार तक मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं। बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 से 36 और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 10 से लेकर 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इनसेट:
ओला और बारिश ने बर्बाद की फसलें
अमौली। बेमौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि गेहूं, चना, अरहर के साथ हरी सब्जी की फसलों का नुकसान हुआ है। शाम को बारिश के साथ आधा घंटे ओले गिरे। जमीन पर बर्फ की चादर जैसे बिछ गई। इससे दपसौरा, मवई, रुस्तमपुर, सिकंदरपुर, मकरंदपुर, काहिजरा, कुलखेड़ा, गढ़वा, बुढ़वा, लहुरी सरांय, न्योरी, धरमपुर सराय, बंथरा, बिरनई, बेहटा, बेहटी, बबुरिहापुर, जजमोईया, निरखी समेत अन्य ग्राम पंचायतों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं।
मंगलपुर टकौली निवासी बुजुर्ग हरीप्रसाद, वरिष्ठ मिठ्ठू लाल, बुढ़वा निवासी जगमोहन लाल मिश्रा, अमौली के बुजुर्ग प्रताप नारायण मिश्रा ने बताया की इस क्षेत्र में इतने बड़े ओले करीब 70 वर्ष पहले गिरे थे। इस तबाही ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। जहानाबाद प्रतिनिधि के देवमई ब्लाक अयोध्या नगर, कचौरा, शाहजहांपुर खालसा, सिठर्रा, कुशल का डेरा, पूरनपुर गांव के किसानों की ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान हुआ है।
इनसेट:
सर्वे कराकर दिया जाए मुआवजा

भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम का कहना है कि कई गांवों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से फसलें खराब हुई हैं। प्रशासन क्षति का आंकलन कराकर मुआवजा दिलवाए। पिछले दिनों हुई बर्बादी में भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है।

इनसेट:
सर्वे कराने के लिए टीम गठित

फतेहपुर। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों की सूचना ब्लाक स्तर के राजकीय बीज भंडार, उप संभागीय कृषि प्रसाद अधिकारी कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, उप कृषि निदेशक कार्यालय, तहसील स्तर पर फसल बीमा कंपनी के कार्यालय में किसान सूचना दे सकते हैं। बीमा कंपनी की ओर से हेल्पडेस्क स्थापित कराकर कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

हेल्पडेस्क पर तैनात कर्मी व मोबाइल नंबर
जिला मुख्यालय : - जिला प्रबंधक संतोष राय- मोबाइल नंबर 8291916372
- जिला प्रबंधक अभिज्ञान सिंह, मोबाइल नंबर-8114237998
............
तहसील मुख्यालय
- फतेहपुर- श्यामलाल- 9140181753
- खागा- सुशील कुमार अग्रहरि- 857701577
- बिंदकी- संदीप कुमार पांडेय- 8766282968
.............
ब्लॉक स्तर पर बीमा कंपनी कर्मी व मोबाइल नंबर
- असोथर- अशोक कुमार, - 8787212827
- भिटौरा- पंकज कुमार, - 7998719140
- तेलियानी- श्यामलाल, - 9140181753
- हथगाम- रामस्वरूप, - 6386797186
- धाता- शैलेंद्र, - 8574768422
- विजयीपुर- अजय चौधरी, - 8707049762
- मलवां- राजेश कुमार मिश्रा, - 8081145883
- ऐरायां- सुशील कुमार अग्रहरि, - 8577017577
- अमौली- संदीप कुमार, - 8766282968
- बहुआ- मुकेश कुमार, - 9140583763
- खजुहा- शिवा सिंह, - 6393526658
- हसवा- शैलेंद्र कुमार, - 8574768422
- देवमयी- प्रद्युम्न सिंह, - 6307350911
............................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed