फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers planted hanging laws

ससुराल में किसान ने लगाई फांसी

Wed, 18 May 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 18 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers planted hanging laws
घटना से बेहाल मृतक की पत्नी व मासूम बच्चे - फोटो : अमर उजाला

थरियांव थाना के उदईसरायं गांव अपने ससुराल में रहने वाले पूरन लाल उर्फ राजू (25) ने फांसी लगाई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। पिता ने हत्या का शक जताया था। वहीं पत्नी दावा कर रही थी कि उसने कुल्हाड़ी से गमछा काटकर पति को फांसी से नीचे उतारा था। पानी मांगने पर वह पानी लेने गई, लौटी तो मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

पूरनलाल थाना के ही प्रयागदासपुर घूरी गांव निवासी ज्ञान सिंह के बेटे थे। इन्होंने चार साल पहले उदईसरायं गांव निवासी राजेश लोधी की इकलौती बेटी रेखा देवी से शादी की थी। चार माह पहले ससुर की ठंड से मौत के बाद यह ससुराल में ही रहने लगे थे। छह बीघा जमीन भी रेखा को मिल गई थी, इससे वह भरणपोषण का साधन बन गया था।

विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि पूरन लाल सोमवार दोपहर बाजार से करेला बेचकर बाग में पहुंचे थे। वहीं पर वह बच्चों के साथ मौजूद थी। पति के पहुंचने पर वह बच्चों को पानी पिलाने चली गई। लौटी तो पति को पीपल के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटके देखा। वह खुद पेड़ पर चढ़ी और गमछा काटकर किसी तरह पति को नीचे उतारा। पति के पानी मांगने पर आसपास खेतों पर मौजूद किसानों के  पास पानी लेने गई। जब पानी लेकर लौटी तो पति को मृत पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मृतक के पिता ज्ञान व परिजन पहुंचे। ज्ञान सिंह ने बताया कि रेखा की दादी रामरती का मायका भी उदईसराय गांव है। रेखा के पिता की मौत के बाद से रामरती जायदाद अपने मायके पक्ष को देना चाहती थी। इसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था, उन्हें शक है कि इसी वजह से पूरनलाल की पत्नी और उसकी दादी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी है।

एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का मामला आया है। मृतक की पत्नी ने आर्थिक तंगी होने के वजह से किसान की मौत होना बताया है। जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed