फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers Irrigation school will open District

जिले में किसान सिंचाई स्कूल खुलेंगे

Tue, 10 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 10 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers Irrigation school will open District
किसानों को जानकारी देंगे कृषि विशेषज्ञ - फोटो : amarujala

जिले में अब केवल अक्षर ज्ञान नहीं खेती के गुर सिखाने के लिए किसानों का स्कूल खुलेगा। इस स्कूल का नाम किसान सिंचाई स्कूल होगा। इसमें किसानों को उनके विशेषज्ञ हेड व टेल में फसल बुआई की जानकारी देंगे। किसानों के लिए विकट बनी सूखे की समस्या से निपटने के लिए शासन ने यह अभिनव प्रयास शुरू किया है।

विज्ञापन


सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता ओपी चौधरी ने बताया कि नहर के प्रत्येक कुलाबे में समिति का गठन किया जाएगा। नहर के पानी से फसल सिंचाई करने वाले किसानों को ही इस समिति में रखा जाएगा। इसके लिए मतदाता सूची तैयार कराई जा रही है। प्रत्येक कुलाबे की समिति में अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


समिति गठन के बाद प्रत्येक कुलाबा के अध्यक्ष व सदस्यों की निगरानी में फसलों की सिंचाई होगी। कृषि अधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिकारी चयनित सदस्यों को किसान सिंचाई स्कूल में प्रशिक्षण देंगे। उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि समितियों का चयन करने के बाद किसानाें को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि कुलाबा के हेड में रबी और खरीफ  की कौन सी फसल की बुआई कैसे करनी है?
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों में कब, कितनी सिंचाई करनी है और उसकी देखरेख कैसे करना है? अध्यक्ष और सदस्यों को प्रशिक्षित कर अन्य किसानों को जागरूक करेंगे। इससे किसान पहले से ज्यादा होंगे जागरूक, खेती के प्रति बढ़ेगा रुझान, सिंचाई अच्छी और तकनीकी तरीके से होगी तो मिलेगा फायदा, ऐसी जागरूकता से नहरों में पानी भी अधिक दूरी तक पहुंचेगा जिससे फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed