{"_id":"655a60008a0822196202e764","slug":"farmers-in-trouble-due-to-dry-canal-deteriorated-tube-well-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-7048-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सूखी नहर, बिगड़े नलकूप से मुश्किल में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सूखी नहर, बिगड़े नलकूप से मुश्किल में किसान
Mon, 20 Nov 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो-29-नहर में नहीं आ रहा है पानी। संवाद
सूखी नहर, बिगड़े नलकूप से मुश्किल में किसान
-पानी नहीं मिलने से पलेवा का संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र व नगर से निकली सरसई माइनर के 40 गांवों के किसानों की खेती का पलेवा नहीं हो पा रहा। किसान नहर व राजकीय नलकूपों के सहारे खेती करते हैं। सुजानपुर माइनर महीनों से सूखी पड़ी है। पानी नहीं आने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। राजकीय नलकूपों की खराबी ने किसानों की यह दिक्कत और बढ़ा दी है। हालात यह है किसानों को पलेवा के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में वर्ष 1988-89 में स्थापित 100 नलकूपों में आधे से अधिक खराब हैं। बिजली और यांत्रिकी दोष से बंद पड़े नलकूपों को ठीक किए बिना ही विभागीय अधिकारी व्यवस्था को पटरी पर दौड़ाने का दावा कर रहे हैं। पलेवा का समय चल रहा है, लेकिन अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। वहीं नहर के साथ नलकूप विभाग भी सोया हुआ है। किसान राजू, धर्मेंद्र, सुरेश, राजेंद्र, वीरेंद्र, अतर, बोधी, हौसला प्रसाद, रवि, जय सिंह, फूलचंद्र, शिवपूजन ने बताया कि विभाग भी अनदेखी कर रहा है। किसान परेशान हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। समय पर पानी नहीं मिल रहा है और जरूरत खत्म होने के बाद नहरें लबालब हो जाएंगी।
......................
इनसेट-
इन गांवों को जोड़ती है नहर
खागा। असोथर, सरकंडी, भसरौल, अंजना, बहियापुर, रामपुर, सरौली, रारी, चन्दापुर, गाजीपुर आदि दर्जनों गांव। इसी प्रकार सरसई नहर के सैकड़ों गांव के किसान की बिना पानी के खेती बेकार हो रही है।
विज्ञापन
...................