फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers demonstrated by locking the cold storage

Fatehpur News: किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में ताला डालकर किया प्रदर्शन

Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated by locking the cold storage
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के बहरामपुर क्रासिंग स्थित शंकर वरदानी सिंह कोल्ड स्टोरेज के दोनों गेटों को बंद कर किसानों ने मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि अमोनिया गैस के रिसाव से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल के अलावा बागों में खड़े पेड़ झुलस गए हैं। इसलिए नुकसान की भरपाई की जाए। सूचना पाकर नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह संग मौके पर पहुंचीं और उन्होंने किसानों की बात सुनकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 28 फरवरी की रात ट्रक चालक की लापरवाही से शंकर वरदानी सिंह कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस पाइप लाइन टूट गई थी। इससे कोल्ड स्टोरेज के आसपास सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल और अमरुद, बेर के बागों में पड़े झुलस गए हैं। फसल मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को 11:45 बजे से प्रदर्शन शुरू किया और कोल्ड स्टोरेज के दोनों गेटों पर ताला डालकर आवागमन जाम कर दिया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि अमोनिया गैस की चपेट में आने से आसपास की फसल धीरे-धीरे सूख रही है। इसलिए फसल की नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा कोल्ड स्टोरेज के मालिक देवराज सिंह व मनीष तिवारी दें। मामला बढ़ता देख कोल्ड स्टोर संचालक की सूचना पर नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचीं और किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल छत्रपाल से किसानों की फसलों के सर्वे संबंध में जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि अब तक 55 किसानों की फसलों का सर्वे हो गया है, बाकी सभी किसानों की फसलों का सर्वे जल्दी ही पूरा कर मुआवजा दिया जाएगा। सर्वे के बाद मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर किसानों ने दोपहर एक बजे प्रदर्शन खत्म कर दिया।

महिलाओं ने संभाला मोर्चा
फसलों की बर्बादी पर महिलाओं में खासा आक्रोश रहा। उन्होंने प्रदर्शन में अपनी ताकत दिखाई। करनपुर व बहरामपुर की किसान पुष्पा परिहार, ममता देवी, ललिता देवी, मोनी देवी, नीता देवी, ममता चौहान, खुशी देवी, सुमित्रा देवी, संगीता देवी, सूरजपति, ननकी, पिंकी देवी, सुमन देवी, अर्चना देवी, गुड़िया, राधा देवी, रामराज, रहीमाल, गोवर्धन, रवि कुमार, गुलाब सिंह, अंकित, सियाराम, रामबली, बेनी पाल, संतकुमार,रामचंद्र, करन, ओमप्रकाश, अनंत राम, गोविंद, सूरजपाल, मनोज समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष प्रदर्शन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed