फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers adamant on demanding compensation, blocked the road

Fatehpur News: मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, बंद किया रास्ता

Wed, 03 Dec 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on demanding compensation, blocked the road
किशनपुर। थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन मौरंग खदान में किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को किसानों ने फिर रास्ता बंद कर दिया। किसानों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने किसानों की जमीन का जायजा लिया।
विज्ञापन

किसान संगोलीपुर मडैयन मौरंग खदान खदान संचालक पर मनमानी तरीके से रास्ता बनवाने का आरोप लगा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि खदान संचालक द्वारा बिना मुआवजा दिए किसानों की खड़ी फसल को उजाड़ कर रास्ता बनवाया जा रहा है। पिछले दिनों किसानों ने खदान संचालक के खिलाफ धरना भी दिया था। धरने के बाद खदान संचालक व किसानों के बीच समझौता हुआ था। समझौते में खदान संचालक ने किसानों को एक दिसंबर तक मुआवजा देने की बात कही थी। लेकिन अब खदान संचालक अपनी बातों से मुकर गया। जिसके बाद सोमवार की देर शाम किसानों ने बांस बल्लियों के सहारे रास्ते को बंद कर दिया था और हंगामे पर उतारू हो गए थे। सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इस दौरान किसानों ने पुलिस पर धमकाते हुए रास्ता खुलवाने का आरोप लगाया है। मंगलवार की सुबह एक बार फिर किसान आक्रोशित हो गए। आक्रोशित किसानों ने सुबह फिर रास्ते को बंद कर दिया। किसानों द्वारा रास्ते को बंद करने के बाद लेखपाल व कानूनगो मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने किसानों की जमीन का मुआयना किया। वहीं किसान विनीत गर्ग, राजेन्द्र निषाद व प्रहलाद निषाद ने अपनी जमीन न देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed